पंडित सिंह के रिश्तेदारों ने दिया ब्लाक प्रमुख पदों से अचानक इस्तीफा

गोंडा । समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अखिलेश यादव के करीबी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के रिश्तेदारों ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने कर दी है। पूर्व मंत्री पंडित सिंह का कहना है कि भाजपाई उनके रिश्तेदारों को काम नहीं करने दे रहे थे।

भाजपा सरकार बनने के बाद सपाई ब्लाक प्रमुखों के यह पहले इस्तीफे हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने की है। वहीं पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि भाजपा नेता अविश्वास प्रस्ताव का षडयंत्र रच रहे थे और कामों में रूकावट डाल रहे थे।

 पूर्व मंत्री के सगे भाई नरेंद्र सिंह ने पंडरी कृपाल ब्लॉक से और नरेंद्र सिंह की पत्नी पंडित सिंह की बहू बबिता सिंह ने नवाबगंज ब्लॉक से त्यागपत्र दे दिये हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन कामों में रूकावट डाल रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से ही सपा के ब्लॉक प्रमुखों के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम शुरू हो गई थी। वही सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बेबुनियाद और सस्ती लोकप्रियता बटोरना बताया है। इन इस्तीफों के बाद जिले की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

Back to top button