पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 12 से शुरू, वार्षिक बजट 18 फरवरी को होगा पेश

चंडीगढ़। पंजाब का 2019-20 का वार्षिक बजट 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल ने विधानसभा का बजट सत्र 12 से 21 फरवरी तक बुलाने का फैसला लिया है।पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 12 से शुरू, वार्षिक बजट 18 फरवरी को होगा पेश

बजट सत्र 12 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे गैर सरकारी कामकाज होगा। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा। इसके बाद अभिभाषण पर बहस शुरू होगी। 18 फरवरी को वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

20 फरवरी को बाद दोपहर 2 बजे बजट अनुमानों पर आम बहस शुरू होगी। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे गैर सरकारी कामकाज होगा। जिसके बाद बजट अनुमानों की मांगों पर बहस और वोटिंग होगी।

Back to top button