पंजाब में विवादों से घिरा रहा AAP के ये नेताओं का कार्यकाल, देखिए कैसे बदला माहौल…

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। इन पर पैसे लेकर टिकट बांटने जैसे गंभीर आरोप लगे। पार्टी का एक बड़ा वर्ग सूबे में हार के लिए इन्हें जिम्मेदार मानता है।

पंजाब में विवादों से घिरा रहा AAP के ये नेता

आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह को पंजाब का प्रभारी बनाया। संगठन विस्तार प्रमुख दुर्गेश पाठक को संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
दोनों नेेताओं ने कड़ी मशक्कत से जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा किया। सुच्चा सिंह छोटेपुर को सूबा कनवीनर बनाया गया, लेकिन जैसे-जैसे आप का ग्राफ बढ़ना शुरू हुआ, संजय और दुर्गेश की ताकत बढ़ती गई। इन्होंने किसी भी विरोधी सुर को बर्दाश्त नहीं किया।

यह भी पढ़े: बड़ी ख़बर: केजरीवाल पैसे लेकर दूसरी पार्टी में गए….

माना जाता है कि छोटेपुर को पद से हटाना इनकी सबसे बड़ी गलती बनी। टिकट वितरण शुरू हो गया था, यहीं पर छोटेपुर का इनसे टकराव हुआ। कुछ टिकटों पर छोटेपुर ने आपत्ति जताई। साथ ही छोटेपुर का रिश्वत लेते हुए स्टिंग बाहर आ गया। 

Back to top button