पंजाब में दो दिन की बारिश के बाद सतलुज दरिया के उफान के कारण रेल यातायात भी है प्रभावित

पंजाब में दो दिन की बारिश के बाद सतलुज दरिया के उफान के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए सोमवार को फिरोजपुर से जालंधर आने और जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली 6 ट्रेनों को रद कर दिया। जालंधर और फिरोजपुर में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए, इसलिए फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन प्रबंधकों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए खास हिदायतें जारी की हैं।

जो ट्रेनें रद की गईं हैं उनमें जालंधर फिरोजपुर 54643, जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली 74931, फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली 74932, फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली 74934, फिरोजपुर से जालंधर आने वाली 54644, जालंधर-होशियारपुर 54638,जालंधर-फिरोजपुर आने वाली 74935 और जालंधर-होशियारपुर 54637 हैं। वहीं, जोधपुर कैंट से जालंधर डीएमयू को केवल लोहियां खास तक ही चलाया जा रहा है। आगे के लिए इसे रद कर दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर करवाई जा रही अनाउंसमेंट

फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों की ओर से सभी स्टेशनों को निरंतर ट्रेने रद होने संबंधी जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट करने को कहा गया है। स्टेशन प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि स्टेशन पर फंसे यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों को लेकर निरंतर गाइड किया जाए ताकि उन्हें अपने गंतव्य की ओर जाने में दिक्कत न हो।

Back to top button