न्यूजीलैंड में गोलीबारी पर बोलीं प्रियंका गांधी , हमेशा बुरी होती है नफरत

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना की निंदा की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए इस बात की चेतावनी होनी होनी चाहिए कि नफरत हमेशा बुरी होती है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि न्यूजीलैंड में भयावह आंतकी कृत्य दुनिया के लिए एक चेतावनी होना चाहिए कि नफरत कभी सही नहीं होती।
ये भी पढ़ें :-ओडिशा भाजपा अध्यक्ष के भतीजे हरीशचंद्र पांडा ने थामा बीजेडी का दामन 
प्रियंका गांधी वाड्रा  ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना
प्रियंका गांधी वाड्रा  ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। कामना है कि इस अपराध का प्रतिरोध कर रहे करोड़ों लोगों के स्नेह एवं समर्थन से उन्हें ताकत मिले। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

The horrific terrorist act in New Zealand should be a warning to the whole world: hatred is NEVER benign.My heart goes out to the victims and their families, may love and support from the millions who are repelled by this crime sustain them and give them courage.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 16, 2019

हत्यारे ब्रेंटन टैरेंट के खिलाफ जज ने हत्या का आरोप तय किया
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 नमाजियों की हत्या के आरोपी आतंकी पर शनिवार को अदालत में आरोप तय किए गए। ऑस्ट्रेलिया में जन्मा ब्रेंटन टैरेंट (28) हाथ में हथकड़ी और कैदियों वाली सफेद रंग की कमीज पहने अदालत में पेश हुआ। उसके चेहरे पर ग्लानि के कोई भाव नहीं था। जज ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप तय किए जिसका मतलब है कि वह जेल में मर सकता है।

Back to top button