नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 28, हजारों हुए बेघर

नेपाल में भारी बारिश की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है। वहीं 10 लोग घायल हैं और 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मृतकों में ज्यादातर ललितपुर, कोटांग, मकनपुर, भोजपुर और कावरे जिले के रहने वाले थे।

मूसलधार बारिश में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। देश के सभी प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही नदियों पर बने तटबंधों को नुकसान भी पहुंचा है। इसके चलते नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भयावह स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं रहे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति इरशाद

कई मकान क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और अन्य मदद पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचा लिया गया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कि राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

Back to top button