नितिन गडकरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोली ये बात

आगरा। आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेक्टर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा वन मैन आर्मी नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति और एक परिवार की सत्ता पर चलती है। उन्होंने कहा कि मोदी से डरा हुआ विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाया जा रहा है। विपक्ष की इस साजिश को सफल नहीं होने देना है। गडकरी ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र किया।
ये भी पढ़े :-राहुल ने किया बड़ा ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली की मांग घोषणा पत्र में करेंगे शामिल 
आगरा-दिल्ली बाईपास स्थित समाधिया फार्म पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आगरा मंडल के पांच लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते नितिन गडकरी ने जहां कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। वहीं उनके निशाने पर विरोधी दल भी रहे।
ये भी पढ़े :-मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह आज, सीएम योगी करेंगे शिरकत 
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद चौधरी बाबूलाल, सांसद रामशंकर कठेरिया, हरनाथ सिंह यादव, कैनिबेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश महांमंत्री अंजुला सिंह माहौर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक राम प्रताप चौहान, विधायक डा. जीएस धर्मेश, विधायक जितेंद्र वर्मा, विधायक महेश गोयल, विधायक उदयभान सिंह, समेत पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।उनके निवास पर नितिन गडकरी ने कहा कि ‘प्रणब दा’ आप देश के पीएम बन सकते हैं और राष्ट्रपति बन सकते हैं लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन
सकते। प्रणव मुखर्जी ने पूछा कि ऐसा क्यों? तो इसके जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष पद तो केवल गांधी और नेहरू परिवार के लिए है।

Back to top button