नायडू के सपनों पर फिरा पानी, इनसे गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

अमरावती। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह आंध्र प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा और लोकसभा दोनों के चुनाव अपने बूते लड़ेगी और सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी । कांग्रेस महासचिव और आंध्र के प्रभारी ओमान चांडी ने बताया कि पार्टी सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर अकेले ताल ठोकेगी।
ये भी पढ़ें :-महासचिव बनने के बाद प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं चुनाव 
आपको बता दें pcc पदाधिकारियों की एक बैठक के बाद चांडी ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए फिर 31 जनवरी को एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस ने फरवरी में सभी 13 जिलों में एक बस यात्रा निकालने का निर्णय किया है। चांडी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश-पूर्व की प्रभारी नियुक्त किये जाने का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें :-महासचिव बनने के बाद प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं चुनाव 
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही राज्य के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। नायडू ने कहा था कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं की मर्जी से होगा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और तेलगू देशम पार्टी (TDP) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था मगर गठबंधन कोई खास कमाल नहीं कर पाया था। केसीआर की आंधी के बीच कांग्रेस ने 119 सीटों में से 19 जबकि टीडीपी ने मात्र दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

Back to top button