नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्‍ली। मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज निधन हो गया। 10 अगस्‍त की देर रात उन्‍हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अरविंदो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं दिल का दौरा पड़ने से आज उनका निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर उन्‍होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी।

बता दें कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड के लिए कई गाने भी लिख चुके हैं। उनकी उम्र 70 साल है, ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का असर काफी तेजी से फैल रहा है। इंदौर भी शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था।

Back to top button