नवंबर में घूमने का है प्लान तो कच्छ होगा परफेक्ट डेस्टिनेशन, ये होंगे आकर्षण केंद्र

नवंबर में घूमने का प्लान कर रहे है तो कच्छ बन सकता है आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन जी हाँ कच्छ भारत के पश्चिमी-मध्य भारत से शुरू होकर यह दक्षिणी पाकिस्तान की सीमा पर जाकर खत्म होता है। पहले यह अरब सागर का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन बाद में भौगोलिक बदलाव आने से यह चारों दिशाओं से बंद हो गया।

माना जाता है कि इस इलाके में भूकंप आने से यह समुद्रतल से थोड़ा ऊपर आ गया। इस शांत से डेस्टिनेशन पर भी आप दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं हर साल मध्य नवंबर से लेकर मध्य फरवरी तक इस सफेद रेगिस्तान में ‘रण उत्सव’ मनाया जाता है, जिसमें कई तरह की एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यहां सैलानियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, एडवेंचर एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं। इसमें एटीवी राइड्स, ऊंट की सैर और पैरा मोटरिंग एक्टिविटीज शामिल हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्टिविटीज के बारे में-

यहां वाइल्ड आस सेंचुअरी में जंगली गधों को देखा जा सकता है। यह सेंचुअरी 5000 स्क्वायर फीट में फैली है और इसमें 32 प्रजाति के मैमल्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा आप इंडियन बस्टर्ड सेंचुरी भी घूमने जा सकती हैं।

 

Back to top button