सस्‍ता हुआ सोना, दो सप्‍ताह के बाद गिरे 400 रुपए दाम

नई दिल्‍ली। दो सप्‍ताह के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में एक दिन के अंदर जमकर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 400 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतों में 400 रुपए की गिरावट के चलते ही शुक्रवार को सोना 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में चांदी 550 रुपए की गिरावट के साथ 40,950 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर आ गई। सस्‍ता हुआ सोना, दो सप्‍ताह के बाद गिरे 400 रुपए दाम दिल्‍ली सर्राफा बाजार के साथ-साथ मुंबई के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्‍तर पर सोने की कीमत कम होने के चलते स्‍थानीय बाजार में यह रुख देखने को मिला है।

भारत का भिखारी बच्चा बना ऑस्ट्रेलिया का बिजनेसमैन, रियल लाइफ पर फिल्म

वैश्विक स्‍तर पर सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की गिरावट आई, इसके साथ ही सोने की कीमत वैश्विक स्‍तर पर 1,183.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं बाजार में 99.5 कैरेट सोने की कीमत 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर रही। सोने की कीमत में बुधवार को भी 175 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आठ ग्राम सोने की कीमत 24,300 रुपए के स्‍तर पर बरकरार रही।

नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत में प्रदेश तो बहुत हैं लेकिन पंजाब इससे ज़्यादा…….!

नोटबंदी के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले साल नोटबंदी के समय सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर थी। दो महीने बाद भी सोना अपने पुराने स्‍तर पर नहीं पहुंच पाया है। आपको बताते चले कि इस साल देश भर में सोने का आयात भी कम हो गया है।

Back to top button