नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, CM अखिलेश यादव इस पर्व पर शुभकामनाएं देने पहुंचे ऐशबाग स्थित ईदगाह में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में ईद-उल-फित्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद के चांद के दीदार के बाद बुधवार की सुबह राजधानी की प्रमुख ऐशबाग स्थित ईदगाह, बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।

वहीं, राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पर्व पर शुभकामनाएं देने ऐशबाग स्थित ईदगाह पहुंचे। इसके साथ ही महापौर संयुक्ता भाटिया, ऐशबाग ईदगाह कमेटी के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईदगाह पर गिल शिकवे भूलाकर गले मिलने और मुंह मीठा करने का संदेश दिया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि मैं वर्ष 2014 से ईदगाह आ रहा हूं, मेरा कार्यकाल 22 जुलाई 2019 को खत्म हो रहा है। राजधानी के लोगों का मेरे प्रति विश्वास व प्रेम से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने मोहम्मद पैगाम साहब के संदेश की याद दिलाते हुए कहा कि हमे एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, खासतौर से उस वक्त जब वह भूखा हो, भले व्यक्ति दूसरे महजब का हो। नाईक ने कहा कि संयोग से पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। ऐशबाग ईदगाह से उन्होंने सभी से पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की अपील की। पर्यावरण बेहतर रहेगा तो आने वाली पीढिय़ां सुरक्षित रहेंगी।

वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ईद पर बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ के नवाबों ने एक तरफ रामलीला और दाएं तरफ ईदगाह बनाई। यह भाईचारे का संदेश है। शर्मा ने कहा कि ईद का दिन एक दूसरे को गले लगाने का दिन है। जरूरत है हम सब मिलकर मुहल्ला, शहर, प्रदेश व देश को मजबूत करने के लिए काम करे। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश की खूबसूरती है कि सभी त्योहार मिल जुलकर मनाते हैं। पूर्व सीएम ने ईद के मौके पर कहा कि हम सब आगे बढ़े और एक दूसरे के प्रति सम्मान करे।

उधर, महापौर संयुक्ता भाटिया और लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने भी ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी। इससे पूर्व ऐशबाग ईदगाह कमेटी के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अगर किसी के बीच गिले शिकवे हैं तो सिवाई खिलाकर इसे दूर करे और गले मिले। दहशतगर्दी खत्म होने की दुआ की।

यहां भी अदा की गई ईद की नमाज
उधर, राजधानी से सटे जिलों में भी ईद का पर्व हर्षोल्लास  से मनाया गया। एक तरफ जहां हरदोई स्थित ईदगाह में पर्यावरण दिवस को लेकर ईद की नमाज के पहले पौधरोपण किया गया। वहीं, सुल्तानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, फैज़ाबाद, गोंडा में ईद की नमाज़ अदा की गई।

फित्रा दिए बिना खुशियां अधूरी

ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फित्र निकालना वाजिब है। त्योहार के दिन परिवार के मुखिया को अन्य सदस्यों की ओर से फित्रे की रकम निकालना होगा। साथ ही उस रकम को समय रहते गरीबों तक पहुंचाना भी होगा। सदका-ए-फित्र बीते एक महीने के रोजे को कबूल कराने के लिए निकाला जाती है। इसबार शिया समुदाय को प्रति व्यक्ति 75 रुपये व सुन्नी समुदाय को प्रति व्यक्ति 45 रुपये फित्रा देना होगा। यह रकम परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम से निकाली जाएगी। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व आयतुल्ला सादिक हुसैनी शिराजी कार्यालय के मौलाना सैफ अब्बास ने सदका-ए-फित्र की रकम का एलान कर दिया है। मौलाना ने ईद की नमाज से पहले गरीब के घर जाकर फित्रे की रकम देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने दिए प्रशासन को सख्त निर्देश
वहीं, मुख्यमंत्री योगी अ‍ादित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन तथा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। ट्वीट कर कहा गया- ”जिला प्रशासन तथा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज सम्पन्न होगी, वहां पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।”

ईद की नमाज का वक्त 

  • आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा : सुबह 11 बजे
  • ईदगाह ऐशबाग: सुबह दस बजे
  • दरगाह हजरत अब्बास रुस्तम नगर : दस बजे
  • मस्जिद मिर्जा जैना महमूद नगर : सुबह दस बजे
  • इमामबाड़ा मीरन साहब मुफ्तीगंज : सुबह दस बजे
  • जन्नत की खिड़की चौक मंडी : सुबह दस बजे
  • इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद हजरतगंज : सुबह दस बजे
  • जामा मस्जिद हुसैनाबाद : सुबह दस बजे
  • कर्बला दियानतुद्दौला बहादुर : सुबह दस बजे
  • मस्जिद असगरिया नूरबाड़ी: सुबह दस बजे
  • मस्जिद इमामिया नूरबाड़ी : सुबह दस बजे
  • मस्जिद अब्बासिया हसनपुरिया : सुबह 9:30 बजे
  • मस्जिद करीब शाह चिकमंडी : सुबह 9:30 बजे
  • मस्जिद राजा झाऊलाल ठाकुरगंज : 9:30 बजे
  • मस्जिद मजलूमिया हसन पुरिया : सुबह 9:30 बजे
  • मस्जिद बहार-ए-आलम मंसूर नगर : 9:30 बजे
  • मस्जिद ताक वाली छोटे साहब आलम : 9:30 बजे
  • मस्जिद तकय्या बेगम मंसूर नगर : 9:30 बजे
  • हुसैनिया उम्मुल बनी विशाल सिटी : 9:30 बजे
  • चांद वाली मस्जिद : सुबह नौ बजे
  • शाही मस्जिद रईस मंजिल : सुबह नौ बजे
  • इमामबाड़ा शाहनजफ हजरतगंज : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद-ए-कूफा सआदतगंज : सुबह नौ बजे
  • नूरी मस्जिद हाता नूरबेग : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद राहत-ए-सुल्तान नूरबाड़ी : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद मलका जमानी गोलागंज : सुबह नौ बजे
  • रौजा-ए-जैनबिया टिकेटराय तालाब : नौ बजे
  • इमामबाड़ा इकरामउल्लाह खां नक्खास : नौ बजे
  • मस्जिद नूरानी मुफ्तीगंज : सुबह नौ बजे
  • आसिफी मस्जिद मशकगंज : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद तहसीन अली चौक : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद मुहम्मदी नक्खास : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद मीर मुहल्ला रुस्तम नगर : सुबह नौ बजे
  • मस्जिद नवाब घसीटा नूरबाड़ी : सुबह नौ बजे
  • खदरा ईदगाह : सुबह नौ बजे
  • छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद : सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद सकीना अशरफाबाद : सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद मुहम्मद तकी अकबरी गेट : 8:30 बजे
  • मस्जिद कादिर खां : सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह : सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद मकबरा आलिया गोलागंज : 8:30 बजे
  • ईदगाह चिनहट : सुबह 8:30 बजे
  • हौजा-ए-इल्मिया अबुतालिब दुबग्गा : 8:30 बजे
  • जामा मस्जिद कुतुबपुर : सुबह आठ बजे
  • पीली मस्जिद लाटूश रोड : सुबह आठ बजे
  • मस्जिद फातिमी, खुर्रम नगर : सुबह आठ बजे
  • मस्जिद कारी साहब कदम रसूल : सुबह आठ बजे
  • छोटी मस्जिद हसनपुरिया : सुबह आठ बजे
  • बड़ी मस्जिद चिनहट : सुबह आठ बजे
  • हारूनी मस्जिद मल्हौर रोड : सुबह आठ बजे
  • पत्थर वाली मस्जिद हसनपुरिया: सुबह आठ बजे
  • मस्जिद अंजुमन चश्मा-ए-कौसर: आठ बजे
  • मस्जिद पुराना नजफ निवासगंज : सुबह आठ बजे
  • मस्जिद राइनी चौक मंडी : सुबह आठ बजे
  • मस्जिद खजूर वाली गढ़ी कनौरा : सुबह आठ बजे।

ईद पर बदली यातायात व्यवस्था

ईद के पर्व पर पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली। यह डायवर्जन व्यवस्था चंद्र दर्शन के अनुसार बुधवार सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक पूर्णेन्दु सिंह ने दी।

  • इधर से नहीं जा सकेंगे
  • सीतापुर रोड से आने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
  •  पक्का पुल खदरा साइड से आने वाले वाहन, इमामबाड़े की ओर  नहीं जा सकेंगे
  •  हरदोई रोड, बालागंज चुंगी से आने वाले वाहन बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे
  •  कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर को नहीं जा सकेंगे।
  •  घंटाघर तिराहा, चौक व नींबू पार्क तिराहा से वाहन बड़ा इमामबाड़ा एवं टीले वाली मस्जिद को जाने वाले वाहनों को नींबू पार्क के पीछे से मोड़ दिया जाएगा।
  •  चौक तिराहे से वाहन नींबू पार्क तिराहे को नहीं जा सकेंगे
  •  मेडिकल क्रास चौराहे से वाहन खुनखुनजी गल्र्स कॉलेज के रास्ते नींबू पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे
  •  शाहमीना तिराहे से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे
  •  डालीगंज पुल, सीतापुर रोड से आने वाली सिटी बस पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
  •  शाहमीना तिराहा, कैसरबाग और हरदोई रोड को जाने वाली रोडवेज सिटी बस पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर बड़े, कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
  •  रकाबगंज पुल से नक्खास, यहियागंज की ओर नहीं जा सकेंगे।
  •  ऐशबाग पुल के नीचे से आने वाले वाहन ऐशबाग चौकी के रास्ते ऐशबाग को नहीं जा सकेंगे।
  •  राजेन्द्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज के रास्ते ईदगाह को नहीं जा सकेंगे।
  •  बाबू लाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह को नहीं जा सकेंगे

इधर जा सकेंगे 

  •  डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पुरनियां से बायें कपूरथला चौराहा एवं चौराहा नंबर आठ से आईटी चौराहा के रास्ते जा सकेंगे।
  •  बंधा पुल के नीचे से जा सकेंगे।
  •  कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जा सकेंगे।
  •  कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रास, हरदोई रोड के रास्ते जा सकेंगे।
  •  मेडिकल क्रास होकर जा सकेंगे।
  •  मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक, कोनेश्वर चौराहा के रास्ते जा सकेंगे।
  •  मेडिकल कॉलेज डालीगंज पुल, आईटी होकर जा सकेंगे।
  •  आईटी, कपूरथला, डालीगंज रेलवे क्रासिंग के रास्ते जा सकेंगे।
  •  शाहमीना तिराहे से बायें मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा के रास्ते के जा सकेंगे।
  •  मवैया ओवर ब्रिज, काटन मिल, राजाजीपुरम के रास्ते जा सकेंगे।
  •  मेडिकल कॉलेज होकर जा सकेंगे।
  •  पुल के नीचे से मोतीनगर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा।
  •  मोतीनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  •  बाबू लाल हलवाई चौराहा से दाहिने व बायें से जा सकेंगे।
  • यहां तक जा सकेंगे नमाजियों के वाहन
  • मिल एरिया से बुलाकी अड्डा और तुलसीदास मार्ग तक।
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से लालमाधव तक।
  • नाका से ऐशबाग तक।
  • यहियागंज से ईदगाह तक।
  • यहियागंज वाटर बक्स रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर।

यह मार्ग रहेगा पूर्णत: प्रतिबंधित

  •  गूंगा, बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज की ओर से ऐशबाग ईदगाह।
  •  पीली कॉलोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह को।
  •  एसएन मिश्रा आवास तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
  •  मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
  •  अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
Back to top button