नक्सलियों के 1 करोड़ 20 लाख सील

अहेरी/मुम्बई।व्यापारी के माध्यम से कालाधन सफेद करने की नक्सलियों की योजना पर आयकर विभाग ने पानी फेर दिया है। आयकर विभाग ने व्यापारी के खाते की 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि सील कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एटापल्ली तहसील के बुर्गी निवासी परशुराम डोंगरे को रविवार को गिरफ्तार किया था।
नक्सलियों के 1 करोड़ 20 लाख सील
 
– सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 
-मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने 500 व 1000 के नोट बंद करने का निर्णय लिया था।
-इसके बाद परशुराम डोंगरे ने आलापल्ली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि अंकित ट्रेडर्स नाम के बैंक खाते में जमा की। इतनी बड़ी राशि अचानक बैंक खाते में जमा होने से डोंगरे के बैंक खाते पर आयकर विभाग की नजर थी।
-आयकर विभाग के इशारे पर अहेरी पुलिस ने डोंगरे से पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती दौर में डोंगरे ने पुलिस को बताया कि यह रकम खरीदी-बिक्री के व्यवसाय से अर्जित की गई है।
Back to top button