आपकी शादी दिसंबर में हुई है और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो विदेश नहीं हम देश की 5 ऐसी जगह बताएंगे जो देखने में स्वर्ग जैसी खूबसूरत हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कश्मीर का। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। दिसंबर महीने में कश्मीर बर्फ की चादर से ढ़का होता है। ऐसा लगता है मानों कश्मीर को रूई की चादर से ढ़क दिया गया हो। साथ ही खूबसूरत पेड़ और यहां के फूल लोगों को अपने तरफ आकर्षित करते हैं।
अगला नाम आता है केरल की। चाहें बात हरी वादियों की तो पर्वतों की। एक ही जगह पर सारी प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। इस प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दो प्यार करने वाले को एक दूसरे के और करीब आने का मौका मिलता है। यहां का सुंदर मौसम लोगों का मन मोह लेता है। नारियल का पानी, झरने और समुंद्र किनारे घूमने का अपना ही अलग मजा होता है।
घूमने की बात हो और गोवा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। नए जोड़े के लिए इस वक्त गोवा जाना भी अच्छा ऑप्शन होगा। समुद्र की खूबसूरती के बीच प्यार और भी गहरा हो जाएगा। यहां की नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है। लोग बीच किनारे पार्टी का लुत्फ उठाते हैं तो कुछ लोग गोवा के क्लब में पार्टी करते हैं। जगमगाती रोशनी में लोगों का डांस यहां की खूबसूरती में 4 चांद लगा देता।
राजस्थान की ओर जाने का विचार है तो उदयपुर से बेहतर हनीमून लोकेशन कोई हो नहीं सकता। यहां के महलों और झीलों के बीच आपका हनीमून राजसी और यादगार बन जाएगा।
अगर आप अपने हनीमून को हिल स्टेशन के बीच मनाने की सोच रहे हैं तो दार्जिलिंग इसके लिए सबसे बेहतर जगह है। यहां की खूबसूरत वादियों के बीच आपका सफर बेहद ही रोमांचित होगा।