धोनी ने तोड़ा सचिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में 9000 रन भी किए पूरे

मोहाली। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है और यह कीर्तिमान बनाने वाले वह भारत के पांचवें तथा दुनिया के 17वें बल्लेबाज बन गये हैं। 

ms-dhoni

विश्वकप विजेता कप्तान धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को तीसरे वनडे में लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर सीधे शानदार छक्का लगाकर अपने 9000 रन पूरे किए। धोनी के 9000 रन पूरे करते ही स्टेडियम में लगी विशाल स्क्रीन पर भारतीय कप्तान को बधाई दी गई और दर्शकों ने तालियां बजाकर धोनी की उपलब्धि का स्वागत किया। 

धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट और धोनी ने पहले मुश्किल समय निकाला और फिर अपने शॉट खेले। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 27.1 ओवर में 151 रन की मैच विजयी साझेदारी हुई। विराट ने अपने 50 रन 49 गेंदों में, 100 रन 104 गेंदों में और 150 रन 133 गेंदों में पूरे किए।

 धोनी ने अपने 50 रन 59 गेंदों में पूरे किए। धोनी ने इस मैच में तीन कीर्तिमान स्थापित किए। वह तीनों फॉर्मेट में 150 स्टम्पिंग पूरे करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए, उन्होंने वनडे में 9000 रन भी पूरे किए और अपनी पारी के तीन छक्कों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

कुमार संगकारा को छोड़ा पीछे 

विराट का यह 26वां शतक था और वह श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर वनडे में सर्वाधिक शतक बनानेवाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए। विराट ने मोहाली मैदान पर कप्तान धोनी का सर्वाधिक 139 रन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। 

Back to top button