धोनी ने छोड़ी वनडे और T-20 की कप्‍तानी

इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अचानक भारतीय वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है।

धोनी ने अपने इस फैसले से सबको चौंका दिया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों लिया। धोनी टेस्ट टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं।

बीसीसीआइ ने ट्वीट कर धोनी के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी है। धोनी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे के लिए उनका चयन यदि किया जाता है तो वह टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था।

उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2009 में टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। माना जा रहा है कि धोनी की जगह टेस्ट कप्तान विराट कोहली अब सभी प्रारूप में कमान संभालेंगे।

बीसीसीआइ के सीईओ राहुल जौहरी ने कहा, “बीसीसीआइ और सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से मैं महेंद्र सिंह धोनी का सभी प्रारूप में बतौर कप्तान असाधारण योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने नई बुलंदियां को छुआ। अपनी उपलब्धियों के लिए धोनी को हमेशा याद किया जाएगा।”

धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड

वनडे

मैच, जीत, हार, टाई, परिणाम नहीं199, 110, 74, 04, 11

टी-20

मैच, जीत, हार, टाई, परिणाम नहीं

72, 41, 28, 01, 02

जानिये धोनी का चमकीला करियर

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 झारखंड के रांची में हुआ था। वे भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट दल के अब तक कप्‍तान थे। वे भारत के सबसे सफल एकदिवसीय कप्तान हैं।

शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने गए।

उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी ट्वेंटी, 2007-08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2007-2008 के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 में हराया प्रमुख मैच जीते।

उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई। उनकी कप्‍तानी में भारत ने 191 मैच जीते1

विश्‍व कप जिताया

उनकी कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में दोबारा जीत हासिल की। 2013 में उनकी कप्‍तानी में भारत पहली बार चैपियन ट्रॉफी का विजेता बना। वे विश्‍व के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप हैं।

मिले ये सम्‍मान

धोनी ने कई सम्मान प्रापत किए, जैसे 2008 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाडी जिन्हें ये सम्मान मिला)

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार

2009 में विस्देन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया

उपलब्धियां ये भी

– धोनी ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वल्ड कप 2015 में भारत का नेतृत्‍व किया और पहली बार भारत ने सभी गु्प मैच जीते साथ ही लगातार 11 विश्‍वकप मैच जीत का रिकार्ड भी बनाया।

– ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बन जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हैं।

Back to top button