धोनी के लिए इमोशनल हुए विराट, कहा दिल को छू जाने वाली बात

मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का सीमित ओवर्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आत्मीयता भरे संबंध रहे है। वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर के सहारा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, ‘एक ऐसा कप्तान बनने के लिए शुक्रिया जिसे हमेशा एक युवा अपने पास चाहता है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी भाई।’ धोनी के वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि 4 तारीख को महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। जिसके बाद दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसकों में गम छा गया था। विराट को अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है।’

तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘धोनी को टी 20 और वनडे विश्वकप में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई. मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है. यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है.’

 

Back to top button