देश में जनता अगर सीधे प्रधानमंत्री चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती: केशव प्रसाद

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
बुआ और भतीजे की सरकार में उतना विकास नहीं हुआ है, जितना विकास बीते दो सालों में भाजपा की योगी सरकार ने कर दिखाया है। भाजपा की लोक‌प्रियता के कारण सपा और बसपा पार्टी गठबंधन करने को मजबूर हो गई है। यह बात चुनाव प्रचार के दौरान लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे में पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कही।

रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा 

अपने निर्धारित कार्यक्रम  के अनुसार रविवार की दोपहर बाद निघासन कस्बे में स्थित जिला पंचायत इंटर कालेज में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल, हाथी या पंजे पर सवार होकर लक्ष्मी नहीं आती है। लक्ष्मी कमल के फूल पर सवार होकर आती है। इसलिए भाजपा को वोट देकर विकास कराए।
उन्होंने कहा कि यदि देश में सीधे जनता प्रधानमंत्री चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती। भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार किसानों, गरीब, मजदूरों के हितों मेें काम कर रही है। कर्जा माफ करके केवल 84 हजार किसानों को लाभ मिला है, लेकिन भाजपा ने किसान सम्मान योजना चलाकर देश के ढाई करोड़ किसानों को लाभ दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने वोट बेंचकर नोट इकट्ठा करने का काम किया है।
भाजपा ने सिर्फ देश के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मोहम्मद के प्रवक्ता बनकर काम कर रहे हैं। वह पुलवामा हमले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर इन लोगों को शक है, लेकिन देश के लोगों को गर्व है।
2014 और 2017 में सपा की सरकार होने के बाद जब उत्तर प्रदेश की जनता ने 73 सीटों से सांसद बनाकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी तो इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो सारी सीटें भाजपा की होने का संकल्प यहां के कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। उन्होंने दलितों के लिए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाईकर्मी के चरणों को धोया था। मायावती ने कभी दलितों के चरणों को धोया है, लेकिन वह दलितों की मसीहा बनती हैं। प्रदेश में कांवर यात्रा में भजन गाने पर रोंक थी, वह रोंक योगी सरकार में हट गई।
उन्होंने खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को मित्र बताते हुए उनको जिताने की अपील की। निवर्तमान सांसद अजय मिश्र टेेनी ने पांच साल में अपनी उपलब्धियों क‌ा बखान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमों जिलाध्यक्ष विनोद लोधी ने किया। 
कार्यक्रम में प्रधान रामकुमार मौर्य, रामपाल मौर्य, सुरेश कुमार, यज्ञ प्रकाश, प्रमोद मौर्य, रमेश लोधी, दिलीप जायसवाल, महेश गुप्ता, केके तिवारी, रतीराम, विपिन, अनुराग मिश्रा,  केपी राना, प्रधान रामकुमार मौर्य, रामपाल, सुरेश कुमार, यज्ञ प्रकाश, प्रमोध मौर्य, रमेश लोधी, दिलीप जायसवाल, महेश गुप्ता, केके तिवारी, रतीराम, विपिन, अनुराग मिश्रा, केपी राना आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button