देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से उबरने के बाद PNB ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली। भगोड़े आरोपी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी द्वारा किये गए देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से उबरने के बाद  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अब एक बड़ा फैसला किया है। यह बैंक अब  21 गैर-निष्पादित खातों की परिसंपत्तियों की बोली लगाने जा रही है। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से उबरने के बाद PNB ने लिया ये बड़ा फैसला

पीएनबी बैंक के अधिकारियों के मुताबिक इन खातों से जुड़े खाताधारकों ने लम्बे समय से बड़े कर्ज की राशि नहीं चुकाई है। इन लोगो द्वारा लिए गए कर्ज की कुल राशि  1,320 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। अब इन खातों की ई-बिडिंग बोली प्रक्रिया द्वारा बिक्री की जाएगी। इस बिक्री को सितम्बर माह के अंत में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इन गैर-निष्पादित खातों की बिक्री एआरसी (संपत्ति पुननिर्माण कंपनियों), एफआई (वित्तीय संस्थानों) और एनबीएफसी(गैर वित्तीय सेवा कंपनियों) द्वारा की जायेगी। 

बैंक इन खातों की बोली ई-नीलामी के माध्यम से बैंक के पोर्टल पर ही आयोजित करवाई जायेगी। आपको बता दे कि भगोड़े आरोपी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ की धोखाधड़ी की है जिसके बाद से बैंक की साख और शेयर्स दोनों ही बुरी तरह गिर गए थे। इसके बाद बैंक ने अपने अन्य डिफॉल्टेर खातों में फसे पैसों को निकालने के लिए यह योजना बनाई है। 

Back to top button