‘देवसेना’ को छोड़ कर ‘बाहुबली’ ने थामा इस लड़की का हाथ, बहुत ही जल्द करेंगे शादी

फिल्म ‘बाहुबली 2’ कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड की पहली सबसे कमाऊ मूवी बन गई है। इसी के साथ फिल्म के हीरो प्रभास ने भी सलमान, शाहरुख से लेकर हर बड़े सितारे के स्टारडम को पीछे छोड़ दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बाहुबली देख लड़कियां प्रभास की ऐसी दीवानी हुईं कि उन्हें 6000 शादी के रिश्ते आए थे।
'देवसेना' को छोड़ कर 'बाहुबली' ने थामा इस लड़की का हाथ, बहुत ही जल्द करेंगे शादी
 

इन सभी प्रपोजल को प्रभास ने रिजेक्ट कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय पहले तक तो प्रभास शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन अब उन्होंने शादी के लिए हां कर दी है। उन्हें रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया है।

ये भी पढ़े: स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन, जल्द ही वो मुंबई में ‘दरवाजा बंद’ अभियान की शुरुआत करेंगे

जिसके साथ बाहुबली यानी प्रभास शादी करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी तक प्रभास या उनके परिवार की ओर से इस बारे में किसी का बयान नहीं आया है। प्रभास फिलहाल यूएस ट्रिप पर हैं। जहां से वो जल्द भारत वापसी कर सकते हैं।
 

बता दें कि हाल ही में प्रभास का नाम उनकी हीरोइन अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जा रहा था। खबर थी कि एक समय पर अनुष्का और प्रभास का अफेयर था। अनुष्का प्रभास से शादी करना चाहती थीं। लेकिन प्रभास ने उन्हें दो साल तक रोके रखा। 
 

इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। जब मीडिया में शादी की खबरें आईं तो अनुष्का इस बात से काफी नाराज हुईं। उन्होंने इस रूमर को फैलाने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। ये शख्स उन्हीं की टीम का था। जिसे उन्होंने तुरंत बाहर निकाल दिया।
 
एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा, ‘मैं जिस एक्टर के साथ काम करती हूं लोग उसके साथ मेरा नाम जोड़ देते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है।’ बता दें कि इन दिनों अनुष्का अपने सिंगल स्टेस को एंज्वॉय कर रही हैं।
Back to top button