देखते TikTok का मुकाबला करने वाली है देशी ऐप Mitron..

Google Play Store पर Mitron App को 4.5 की रेटिंग दी गई है और इसे महज दो महीने के अंदर ही 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इससे स्पष्ट होता है कि यह यूजर्स के बीच धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी जगह बना रहा है और TikTok को कड़ी टक्कर भी दे रहा है। Mitron App को IIT रूड़की के दो छात्रों ने तैयार किया है और यह बिल्कुल TikTok की तरह है।

 शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है और हर युवा, बुर्जुग और बच्चे सभी को यह ऐप काफी पसंद भी है। लेकिन पिछले दिनों भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद के बाद भारतीय यूजर्स ने इस ऐप को उपयोग न करने की मुहिम चला दी है। इसकी बजाय देसी ऐप Mitron चर्चा में आया।

वैसे तो यह ऐप काफी पहले लॉन्च किया जा चुका है लेकिन चर्चा में भारत-चीन विवाद के बाद आया। लेकिन चर्चा में आते ही इस ऐप को लोगों ने तेजी से डाउनलोड किया है और यह काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो महीने के भीतर ही इस ऐप को Google Play Store से 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Back to top button