दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में इटली का रोम शहर शुमार है। आपको अपने जीवन में एक बार यहां जरूर घूमना चाहिए। यहां की सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प आपका दिल जीत लेगी। रोम को फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर कहा जाता है और बड़ी तादाद में दुनियाभर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर कहा जाता है।
रोमांटिक शहरों में दूसरा नाम वेनिस का है। वेनिस की खूबसूरती को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। पानी पर तैरने वाला यह खूबसूरत शहर आपके दिल में उतर जाता है।
नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता को अपने में समेटने वाला यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। आपको अपने जीवन में एक बार यह शहर जरूर देखना चाहिए।