इन खतरनाक और जहरीले साँपों की खूबसूरती देखकर उड़ जायेंगे आपके होश

प्रकृति की रचनाओं को देखकर हर बार ही हैरानी होती है। हर बार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। कई बार तो अपनी आँखों पर ही यकीन नहीं होता है। प्रकृति ने कई तरह के जीव-जंतु बनाए हैं। इन्ही में से एक है साँप, जो देखने में खुबसूरत भी होते हैं और खतरनाक भी। साँप जहरीला हो या ना हो लेकिन लोगों को डरने के लिए इसका नाम ही काफी है। आज हम आपको दुनिया के खुच अजीबो-गरीब और खुबसूरत साँपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे।

इन खतरनाक और जहरीले साँपों की खूबसूरती देखकर उड़ जायेंगे आपके होशअजीबो-गरीब साँप:

*-रेड हेडेड करैत:

नीले रंग के इस आंप का मुँह लाल रंग का होता है। इसे खूबसूरती के मामले में नंबर एक पर रखा गया है। यह साँप दखिनी थाईलैंड के पहाड़ों पर पाया जाता है, जिसकी लम्बाई 7 फीट तक हो सकती है। यह सनाप देखने में जितना खुबसूरत लगता है उससे भी ज्यादा जहरीला होता है।

*- ओरिएण्टल व्हिप स्नेक:

पतले और हरे चमकदार रंग का यह व्हिप साँप बहुत ही जहरीला होता है। वैसे तो यह साँप पतला होता है लेकिन इसके मुँह में बड़े दांत होते हैं। इस साँप को हरियाली काफी पसंद है। यह खेतों से लेकर रहने वाली जगहों पर भी पाया जाता है।

*- ब्लू रेसर स्नेक:

खुबसूरत नीले रंग का यह ब्लू रेसर स्नेक दक्षिण पेन्सिल्वेनिया में पाया जाता है। यह साँप 5-6 फीट लम्बा होता है और हर जगह पाया जाता है। जंगलों, लकड़ी के मकानों और झील के किनारे भी यह नीले रंग का साँप पाया जाता है।

*- ब्लैक स्पिटिंग कोबरा:

यह साँप अफ्रीका के सहारा में पाया जाता हैकाले और सफ़ेद रंग का यह अद्भुत साँप 7 फीट तक लम्बा हो सकता है। यह देखने में जितना खुबसूरत लगता है उससे भी ज्यादा खतरनाक होता है। जब इसे खतरा महसूस होता है तो यह अपने फन से दूर तक जहर फेंकता है। अपनी इसी ख़ासियत की वजह से इसे स्पिटिंग कोबरा कहा जाता है।

*- ल्युस्टिक टेक्सास रैट स्नेक:

खूबसूरती के मामले में यह साँप पाँचवें नंबर पर है और यह टेक्सास इलाके में पाया जाता है। यह साँप एकदम गोरा और काफी फुर्तीला होता है। इस साँप की लम्बाई लगभग 6 फीट तक होती है। इसका शरीर हल्का पीलापन लिए हुए धब्बे के साथ बहुत ही खुबसूरत दिखता है।

*- इंडिगो इस्टर्न रैट स्नेक:

यह साँप अमेरिका के फ्लोरिडा और जार्जिया इलाके में पाया जाता है। यह 8 फीट तक लम्बा होता है लेकिन काफी फुर्तीला भी होता है। नीले-काले रंग का यह साँप जहरीला तो होता है लेकिन यह डरता बहुत ज्यादा है।

*- अल्बिनो बॉल पाइथन:

यह एक ऐसा पाइथन है जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा पालतू बनाया जाता है। वेस्ट अफ्रीका में मिलने वाले इस पाइथन के शरीर पर पीले और सफ़ेद रंग की धारियां बनी होती हैं। इसकी लाल आँखें इसे और भी ख़ास बनाती हैं।

 
Back to top button