दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों को देखकर आपको नहीं होगा यकीन कि ये पृथ्वी पर ही हैं

दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो बहुत से लोगों को पता है और उसके बारे में खूब पढ़ा और सुना है, लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद खूबसूरत और आश्चर्यचकित करने वाली हैं। जहां आपको जाकर ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप पृथ्वी पर हैं। कहीं फूलों से भरी लेक तो कहीं कुछ। ऐसे में आप इन बेहतरीन नजारों को देखकर एक खूबसूरत यादें समेट सकते हैं। हमारी धरती पहले से ही कई अद्भुत कलाकृतियों से भरी ही है, लेकिन फिर भी यहां कई ऐसी जगहे मौजूद हैं जो इस दुनिया की नहीं बल्कि दूसरे ग्रह जैसी प्रतीत होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये जगह दुनिया के कौन-कौन से जगहे हैं।दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों को देखकर आपको नहीं होगा यकीन कि ये पृथ्वी पर ही हैं

विशालकाय हाथ
चील के प्रसिद्ध मूर्तिकार मारियो ने चील के एक खूबसूरत रेगिस्तान में यह विशालकाय हाथ बनाया है जो कि पुरी तरह से ऐसा लगता है दैसे की किसी दूसरे ग्रह पर रहने वाले प्राणी का हो। यह कलाकृति चील शहर के एंटोफगास्टा से 46 मील की दूर एक रेगिस्तान में स्थित है।

डेड सी, जॉर्डन
आप सभी ने डेड सी के बारे में जरूर सुना होगा। इस समुद्र की खासियत है कि आप बिना हाथ-पांव चलाएं भी तैर सकते हैं। यानी कि अगर आप तैरना नहीं जानते हैं फिर भी यहां आप पानी की गहराई के बीच तैर सकते हैं। नमक की मात्रा ज्यादा होने से इस समुद्र में कोई रह नहीं सकता है इसलिए इसको डेड सी कहा जाता है। लेकिन इसमें मिनरल की ज्यादा मात्रा आपके शरीर के स्वास्थ के लिए बेहतर है।

टनल ऑफ लव, यूक्रेन
टनल ऑफ लव यूक्रेन के सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि शीत युद्ध के दौरान इस सैन्य अड्डों को धुपाने के लिए ट्रेन के पटरियों के आसपास पेड़ लगाए गए थे। जो आज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह टनल यूक्रेन के Klevan और Orzhiv शहर के बीच मौजूद है।

रूबी फॉल्स, यूएसए
Tennessee में मौजूद यह वॉटरफाल 145 फीट ऊंचा है। इस वॉरफॉल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस वॉरफाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अंडरग्राउंड है जो बेहद खूबसूरत है। यह वॉरफॉल दुनिया भर से आए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा कनाडा में स्थित धब्बेदार झील पवित्र स्थान माना जाता है, लेकिन यहां जगह-जगह पर जमीन आ जाने के कारण इस पर ऐसे धब्बेदार निशान बन गए हैं।

Cano Cristales, Colombia
62 मील लंबी यह नदी Serrania de la Macarena राष्ट्रीय पार्क में मौजूद है। Cano Cristales जाने का सबसे बेहतरीन मौसम गर्मी का है जब यह पूरी नदी फूलों से ढक जाती है। लेकिन इस खूबसूरती को देखना इतना आसान नहीं है। आपको लंबी यात्रा करनी पड़ेगी।

Back to top button