दुनिया का असली आश्चर्य हैं ये जगहें, खत्म होने से पहले जरुर देख लें एक बार…

वैसे तो देश में घूमने के लिए कई ऐसी जगहे हैं जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं, लेकिन कई ऐसी भी जगहें है जिसकी खूबसूरती की कल्पना आप अपने सपने में भी नहीं कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाने के बाद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाना किसी जन्नत से कम नहींदुनिया का असली आश्चर्य हैं ये जगहें, खत्म होने से पहले जरुर देख लें एक बार...

कंबोडिया में स्थित दुनिया के सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट पूरी दुनिया में सबसे अलग और दर्शनीय है। यूनेस्को द्वारा इस मंदिर को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। यह राजधानी नोम पेन्ह से करीब 206 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक भी कहा जाता है। 162.6 हेक्टेयर भूमि पर बने इस मंदिर को मूल रूप से खमेर साम्राज्य के लिए भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था। लेकिन यह धीरे-धीरे 12वीं शाताब्दी के अंत में बौद्ध मंदिर के रूप मे परिवर्तित हो गया।

दुनिया के अजूबों की बात करते हैं तो भारत के ताजमहल का नाम जरूर जुबान पर आ जाता है। लेकिन एक अजूबा ऐसा भी है जो 500 साल पुराना तो है ही, लेकिन इतने खूबसूरत अजूबे के विषय में कम लोग जानते हैं। जी हां दुनिया में एक ऐसा ही शहर बसाया गया जो ना केवल रहस्यमयी था बल्कि अपने अापमें इतनी ऊंचाई पर बसे शहर के रूप में चमत्कार भी है। माचू-पिच्चू अाज दुनिया के 7 अजूबों में शामिल किया जाता है। माचू-पिच्चू का निर्माण 1430 ई. के आसपास इंकाओं ने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था। हालांकि बाद में इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूं ही छोड़ दिया गया था।

गैलापागोस द्वीप समूह की खूबसूरती के चर्चे पूरे विश्वभर में है। यहां हर साल लोग घूमने के लिए आते हैं। कुछ लोगों का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। उन्हें इस जगह पर घूमना बेहद अच्छा लगता है लेकिन आपको बता दें यहां सिर्फ और सिर्फ फलाइट से ही जाया जा सकता है। इसके अलावा और कोई सुविधा नहीं है जाने की। वहां रहने के लिए होटल की सुविधा मिलती है और साथ में खाने पीने की भी सुविधा मिलती है।

Back to top button