दीपावली में रंगोली के 10 आसान डिजाइन

दीपावली अब बस कुछ ही दिनों में आने वाली है। इस मौके पर लोग अपनी दुकान, घर और आफिस की अच्छे से साफ सफाई व डैकोरेशन करते हैं। साथ ही दीवाली पर रंगोली बनाना भी बहुत शुभ माना जाता है। पहले के समय में लोग चावल, हल्दी, सिंदूर और लकड़ी के भूरे, रंग बिरंगे फूलों से ही रंगोली बनाते थे जबकि आजकल आपको मार्कीट में बहुत तरह के रंग मिल जाएंगे। अगर आप भी इस बार थोड़ा हटकर रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप यहां से रंगोली डिजाइन्स के ढेरों आइडियाज ले सकते हैं।
क्यों बनाई जाती हैं रंगोली?
दीवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली बनाने से सुख समृद्धि का वास होता है व नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
रंगोली के खूबसूरत डिजाइन्स
-चावलों की रंगोली
चावलों से बनी रंगोली देखने में बहुत अच्छी लगती है। चावलों से कलरफुल रंगोली बनाने के लिए उन्हें रंगों में भिगोकर सूखा लें। फिर इससे अपना पसंदीदा रंगोली डिजाइन बनाएं।
-फूलों की रंगोली
अलग-अलग रंगो से बनी रंगोली भी आपकी डैकोरेशन को चार-चांद लगा देगी। साथ ही फूलों से आपका घर भी महक उठेगा।
-रंगो की कलरफुल रंगोली  अगर आप रंगो से ही रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह के डिजाइन्स चूज कर सकते हैं।
-ग्लिटरी रंगों वाली रंगोली
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो रंगोली बनाने के लिए ग्लिटरी रंगों का इस्तेमाल करें। फिर इसे दीयों के साथ सजाएं।
-स्टिकर रंगोली
अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं तो आप स्टिक रंगोली चूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर के पीछे का कागज उतारकर उसे जमीन पर चिपकाना होगा। मार्कीट में आपको इसकी कई वैराइटी मिल जाएगी।
-कुंदन रंगोली
रंगोली बनाकर उसे कुदंन स्टोन के साथ डैकोरेट करें। इससे रंगोली के साथ घर को भी डिफरेंट लुक मिलेगा।
-क्विल्ड पेपर रंगोली
इसे बनाने के लिए आपको रंग, फूल, आनाज, या दीयों की जरूरत नहीं है बल्कि इसके लिए आपको सिर्फ कलरफुल क्विल्ड पेपर चाहिए होंगे। इसकी मदद से आप घर को इस दिवाली यूनिक और डिफरेंट रंगोली से सजा सकते है।
-फ्लॉटिंग रंगोली
दीवाली पर फ्लॉटिंग रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसके लिए बड़े मिट्टी के बाउल में पानी डाल लें और थोड़ा-सा टेलकम पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-सा लाल रंगोली का रंग डाल दें। फिर अपने मनपसंद फूलों से आप कोई भी डिजाइन बना लें।
-दीयो की रंगोली
घर को रोशन करने के लिए आप सिर्फ दीयों से भी रंगोली बना सकते हैं। दीयों के साथ-साथ आप बीच में फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-पीकॉक स्टाइल रंगोली
इस दीवाली आप पीकॉक स्टाइल रंगोली से भी अपना घर सजा सकते हैं।

Back to top button