दिल्‍ली में हुआ बहुत बड़ा हादसा, अपने बच्‍चों को ढूंढ़ रहे मां बाप

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके के गोकुलपुर में एक निर्माणाधीन इमारत की छत ढह गई। बताया जा रहा है इस इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था। इसमें कई बच्चे दब गए।

दिल्‍ली

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 13 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां भेजी गई हैं।

हादसा उस समय हुआ जब बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक इस इमारत की छत गिर गई। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जैसे जैसे बच्चों के परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचने लगे। अपने बच्चों की तलाश में भीड़ जमा हो गई।

इससे राहत कार्य में परेशानी होने लगी। किसी तरह लोगों ने कुछ बच्चों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक दर्ज बच्चों को अभी तक निकाला जा चुका है। 10 बच्चे अभी भी फंसे हैं। तीन बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

Back to top button