दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक, बारिश से गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन व रात के तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। अगले सप्ताह  ठंड और बढ़ने का अनुमान है। 11 नवंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक, बारिश से गिरेगा तापमान

इस कारण से 12 नवंबर से समीपवर्ती मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। विक्षोभ के चलते 13 व 14 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से न केवल तापमान में गिरावट होगी बल्कि कोहरा भी बढ़ेगा।   

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री गिरावट के साथ 28.3 दर्ज किया गया। 

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जबकि 13 व 14 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  

Back to top button