दिल्ली से सटे नोएडा में स्पाइस मॉल में आग लगने से मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर

 दिल्ली से सटे नोएडा में स्पाइस मॉल में आग लगने लग गई। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 25A में स्थित स्पाइस मॉल में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मॉल के तृतीय तल पर बने सिनेमा हॉल में ये आग लगी है। सिनेमा हॉल में फंसे लोगों को बाहर निकाला लिया गया है।

ताजा जानकारी के अनुसार, मॉल में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

स्पाइल मॉल में आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

ताजा जानकारी के अनुसार, छत पर रखे कबाड़ में आग लगी थी। सिनेमा हॉल में मौजूद लोगों को सुरिक्षत बाहर निकाल लिया गया है।

आग को फिलहाल बुझा दिया गया है। लोगों का कहना है कि मॉल के कर्मचारियों ने ही आग बुझा दी। दमकल की तीन गाड़ियां और एंबुलेंस भी पहुंची लेकिन इनकी जरूरत नहीं पड़ी।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा के थाना साइट पांच स्थित मेंथा आयल के वेयर आउस में रविवार देर रात आग लग गई थी। दमकल की 15 गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। कोतवाली प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया साइट पांच में बी अरोमैटिव फैक्ट्री है। साथ ही पास में वेयर हाउस भी है। जहां पर हजारों लीटर मेंथा आयल रखा हुआ था। रात में लगभग एक बजे वेयर हाउस में आग लगी थी। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर विभाग को दी। शुरू में फायर विभाग के दो वाहन आए। आग की विभीषिका को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशन से 10 वाहन और बुलाए गए। आयल होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। लगभग सात से आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Back to top button