दिल्ली में आज कार फ्री डे, साइकिल से निकले केजरीवाल और विधायक

kejriwal-2-562855a7e61f1_l (1) नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुुरुवार को कार फ्री डे मनाया जा रहा है। कार फ्री डे मनाने के लिए सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में मंत्री, विधायकों के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने भी शिरकत की। रैली दोपहर 12 बजे तक निकलेगी। इससे पहले सवेरे साढ़े सात बजे परिवहन मंत्री गोपाल राय ने साइकिल रैली के लिए आए लोगों को संबोधित किया। रैली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी अपने विचार रखे।

वहीं भीड़ भाड़ से घिरी रहने वाली दिल्ली आज शांत दिखी। रैली की शुरुआत होते ही सड़कोंं साइकिल चलाते हुए लोगों और युवाओं का हुजूम नजर आने लगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने आवास पर साइकिल चलाने का अभ्यास किया। वहीं मंगलवार को कार फ्री डे के लिए ‘अब बस करें’ लोगो परिवहन मंत्री गोपाल राय ने लांच किया।

Back to top button