दिल्ली: पटाखा फैक्ट्री में आग से जलकर 17 लोगों की मौत

नयी दिल्ली.  राजधानी दिल्ली के के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम तीन मंजिला एक फैक्टरी में आग लगने से 17 लोगों की मौत होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि 13 लोगों की पहले फ्लोर पर, तीन की ग्राउंड फ्लोर और एक की बेसमेंट में मौत हुई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

आग एक पटाखा फैक्टरी से

पुलिस ने आग में अब तक नौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि आग एक पटाखा फैक्टरी से शुरू हुई। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है क्योंकि और भी लोगों के फैक्टरी के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को आग लगने के बारे में शाम करीब 6:20 बजे सूचना मिली थी और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

Back to top button