जींस बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत

राजधानी दिल्ली में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

जींस बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौतघटना दिल्ली के करोल बाग में हुई। टैंक रोड पर आज तड़के करीब 5 बजे जींस बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आसपास के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के सबसे नीचे वाले फ्लोर में पहले आग लगी। देखते ही देखते आग फैलती गई। फैफ्ट्री में मौजूद लोग आग बढ़ती देख वहां से निकल गए।

बताया जा रहा है कि ऊपर के फ्लोर पर एक कर्मचारी फंस गया। जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 
Back to top button