दिल्ली के सीएम आवास के बाहर कपिल ने गाया गाना

आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य और दिल्ली राज्य के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का जमकर विरोध किया। कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में जाने वाले थे ऐसे में उन्हें वहां नहीं जाने दिया गया। जनता दरबार में जाने से रोके जाने के बाद कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ सीएम के घर के बाहर विरोध किया और विरोधस्वरूप कई गीत भी गाए।दिल्ली के सीएम आवास के बाहर कपिल ने गाया गाना

दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कपिल मिश्रा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां उन्होंने मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 करोड़ रूपए लिए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

अभी-अभी: सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले ने मोदी के छुड़ाए पसीने अब देश मनाएगा जश्न…

इसके बाद लोगों द्वारा कपिल के आंदोलन को सर्जिकल स्ट्राईक के तौर पर माना जा रहा था। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर असंगत तरह से विदेश यात्रा करने का आरोप लगाया था और इसे लेकर उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन किया था अब उन्होंने जनता दरबार में पहुंचने का प्रयास किया। गौरतलब है कि चार जून को दिल्ली में विधायक कपिल मिश्रा ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन पार्ट 2 की शुरूआत की थी।

Back to top button