दिल्लीवालों के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, ज़रूर जाइये

अगर आपका कहीं घूमने का मन है लेकिन आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही है, तो हम आपको घूमने-फिरने के ऐसे ऑप्शन दे रहे हैं, जहां पर आप 1 दिन में घूम सकते हैं।  अब बेशक से आपको ज्यादा छुट्टियां न मिले, लेकिन आप वीकली ऑफ में भी एक दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।  ऐसे में अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं, तो आप आसानी से इन जगहों पर घूम सकते हैं।

तिल्यार लेक 

ये झील रोहतक में है जो दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलेमीटर की दूरी पर है।  इस लेक में आप वोटिंग का भी मजा उठा सकते है।  इस झील के आसपास का वातावरण काफी शांत है।

सूरजकुंड झील 

दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड में एक झील भी है जो बेहद खूबसूरत और शांत है।  ये झील दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य में है।  इस झील को 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था।

सिलिसढ़ लेक

राजस्थान के अलवर में स्थित ये झील दिल्ली से 165 किलोमीटर दूरी पर है।  इस झील में आप वोटिंग के साथ-साथ ही स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

दमदमा लेक 

हरियाणा के गुड़गांव में स्थित ये झील फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए बेस्टण जगह है।  यह दिल्ली से महज 60 किलोमीटर दूर स्थित एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है।

ओखला बर्ड सेंचुरी

दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में आपको 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

नैनी झील

नैनी झील ये झील दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में है और यहां आप कम पैसों में शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। ये झील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है।

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी 

दिल्ली में धौला कुआं से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी दिल्ली-एनसीआर वालों के सबसे पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है।

Back to top button