दांत से जुड़ी इन समस्याओं को मिनटों में करें दूर, अपनाये ये आसान उपाय

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि लोगों को सबसे ज्यादा दांतों से जुड़ी तकलीफ होने लगी हैं, विशेष तौर से दांतों में कीड़े लगने की समस्या। इसके अंतर्गत व्यक्ति के दांत में असहनीय दर्द होने लगता है और धीरे-धीरे दांत काले और कमजोर होने लग जाते हैं। इस समस्या से उभरने के लिए जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए है जो दांत के कीड़े दूर करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते है इन उपचारों के बारे में।

लहसुन
दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाए
लोंग
लौंग से आप अपने दांत में लगे कीड़े को आसानी दूर कर सकते है। इसके लिए आपको जिस दांत में कीड़े लगे हो उसमे एक लौंग रख ले। इससे दांत में लगे कीड़ा तथा उसमे होने वाला दर्द दोनों समाप्त हो जायेगा।

प्याज
प्याज का प्रयोग अक्सर दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग दाँत के कीड़ो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योकि प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसका प्रयोग करने से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ़ भी खत्म होंगी। क्योकि प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है जिसमे दाँत के दर्द को ठीक करने के गुण होते है।

सरसों का तेल
दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतो को कीडे से बचा सकते हो। इसके लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर ब्रुश की तरह प्रयोग करें। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

नींबू
नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो दर्द वाली जगह पर नींबू का कतरा लगाने से कुछ ही देर में दर्द ठीक हो जाता है।


हींग

यदि आपके दांत में कीड़ा लगने से उसमे बहुत दर्द हो रहा है तो आप हींग कस प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ी सी हींग लेकर उसमे थोडा सा निम्बू का या मौसम्बी का रस डालकर इस मिश्रण को जिस दांत में दर्द हो रहा है उसमे लगाए।

काली मिर्च
काली मिर्च को पीसकर पाउडर बनाएं। काली मिर्च के पाउडर में थोडा नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर मंजन करें, थोड़ी देर में राहत महसूस होगी।

Back to top button