दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी को पोर्न फिल्म मेकर के हाथो बेचा

बिहार:भारत आज भले ही चाँद से मंगल पर पहुंच गया है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें बदल ने अभी भी देश को काफी समय लग रहा है। इनमे से एक है दहेज़ प्रथा, कहने के लिए यह अब खत्म है लेकिन इस दहेज के कारण होने वाली घटना आज भी सुर्खियों में हैं। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया हैं। जहां दहेज न मिलने पर ससुराल के लोगों ने बहु के साथ कुछ ऐसा किया जिसकों सुनकर आप कांप उठेंगे।

sex-video-free

सारण के तरैया में दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने अपनी बहु को अपनी बहु को पोर्न फिल्म बनाने वाले को बेच दिया। अपनी शादी के बाद इस लड़की ने कई सपने दिल में संजोया था। लेकिन उसके बाद जो ससुराल में उसके साथ हुआ उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ससुराल के लोगों ने शादी के बाद दो लाख नगद और बाइक मांग की, लड़की का ससुराल हरियाणा के पाटिकारा गांव में जहां शादी के 20 दिन बाद ही उसे ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।

लेकिन दिन सारी हदे पार हो गई जब लड़की को ससुरालवालों ने पोर्न फिल्म बनाने वालो को बेच दिया। लड़की के पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे सात लाख रूपये में एक पोर्न फिल्म बनाने वाले गिरोह को बेच दिया। जब लड़की को पता चला की उसे कल लेने के लिए लोग आने वालें हैं तो वो घर से भाग निकली और सीधे बिहार अपने घर पहुंची जहां पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। लड़की ने अपने बयान में सारी बातें पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर के जांच में जुट गई हैं।

Back to top button