दबंग माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ सख्त कारवाई : अपडेट …..

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पुलिस – प्रशासन के सगयोग से दबंग माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ सख्त कारवाई की है। गुरुवार को सुबह एलडीए के आदेश पर राजधानी के डालीबाग में बने मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतों को पर जमींदोज किया गया है। 

इस दौरान एलडीए और पुलिस प्रशासन समेत 250 से अधिक पुलिसकर्मी और 20 से अधिक जेसीबी लगी रहीं। मौके पर मुख्तार अंसारी के लोगों से झड़प भी हो गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक़ मुख्तार अंसारी के बेटों ने डालीबाग स्थित एक शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना ली थी। मुख्तार ने इसे फर्जी तरीके से पहले अपनी मां के नाम करा ली थी और बाद में उसने अपने पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम करा दिया था।

दोनों बिल्डंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी। एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को निरस्त्रीकरण का आदेश जारी किया था।

चेतावनी देने के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाने पर इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा और अब तक का किराया भी वसूलेगा।

इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी प्रशासन ने विधायक मुख्तार अंसारी के करीबीयों के खिलाफ भी एक्शन लिया था। गाजीपुर जिला प्रशासन ने विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं एक अन्य रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से बनवाए और खाद्य निगम को किराए पर दिए गए भवन को गिराकर उस जमीन को पुनः ग्रामसभा के सुपुर्द दिया था।

इसके अलावा मुख्तार अंसारी गिरोह के निकट सहयोगी के रूप में चिन्हित 12 लोगों को जिला बदर किया गया है।

Back to top button