तो इसलिए… लाल रंग के कपड़े में लड़की पर लड़के हो जाते है लट्टू

अक्सर लड़कियों के लाल रंग के कपडे प्यार की निशानी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि लाल रंग के पीछे लड़की से कहीं ज्यादा लड़के की पसंद छिपी होती है। लड़कों को ही लाल रंग पसंद होता है। ज्यादातर लड़के लाल रंग के कपड़े पहनी लड़कियों को देखकर आकर्षित हो जाते हैं।

लाल रंग क्यों है पसंद:

# लाल रंग अपने आप में एक आकर्षक रंग होता है जो कि दूर से नजर आता है। ऐसे में अगर कोई लड़की लाल ड्रेस पहनकर आपके सामने से गुजर रही हो तो हर लड़के की नजर उस पर जरूर जाएगी।# लाल रंग गुस्से और भूख की तरफ संकेत करता है यानि साफ तौर पर हॉर्मोन्स में बदलाव होना। ऐसे में अगर किसी लड़के की नजर लाल रंग का कपड़ा पहने लड़की पर जाए तो उस लड़के के मूड में तुरंत बदलाव हो सकता है।

# शरीर में हॉर्मोन बैलेंस के बिगड़ते ही मूड स्विंग हो जाता है। ऐसे में गुस्से से भड़का लड़का भी उस वक्त के लिए ठंडा पड़ सकता है।

# लाल रंग रोमांस और खुशी का संकेत भी होता है। इसलिए फिल्मों में भी रोमांटिक गीतों में ज्यादातर हीरोइनों को लाल कपड़े पहनाए जाते हैं।

# लाल रंग ऊर्जा का भी संकेत होता है। ये आपके अंदर एक पॉजिटिविटी पैदा करता है। शरीर में एनर्जी के जागते ही आसपास की सभी चीजें अच्छी लगने लगती हैं।

Back to top button