तेजी से वजन कम करना हो तो सुबह उठते ही पिए ये हेल्दी ड्रिंक

आपकी फिटनेस इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप सुबह उठते ही क्या चीज खाते हैं या क्या पीते हैं। अधिकतर लोग सुबह उठते ही एक गिलास पानी या कॉफ़ी पीते हैं।

तेजी से वजन कम करना हो तो सुबह उठते ही पिए ये हेल्दी ड्रिंक

हालांकि इन चीजों के भी अपने फायदे हैं लेकिन अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो हम आज आपको एक ऐसा ड्रिंक बता रहे हैं जिसे सुबह पीने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

आप रात में लगभग 8 घंटे सोते हैं और इस दौरान शरीर में पानी की थोड़ी भी मात्रा शरीर के अंदर नहीं जाती है। यही कारण है कि डॉक्टर और बुज़ुर्ग यह सलाह देते हैं कि सुबह उठते ही पानी पीना चाहिये। लेकिन अगर आप पानी के साथ उसमें नींबू और अदरक जैसी चीजें मिला देते हैं तो उसकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है।

यह एक तरह से डीटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करती हैं और इसके सेवन से कब्ज़, अपच जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है। इसके अलावा इसे पीने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और लीवर की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।

आप इस ड्रिंक को घर पर भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

सामग्री :

12 औंस पानी 

2 चम्मच नींबू का रस 

आधा इंच अदरक 

बनाने की विधि : एक जार लें और उसमें 12 औंस पानी डालें। इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें कूटी हुई अदरक मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से हिलाकर मिलाएं। इस ड्रिंक को रोजाना सुबह उठते ही पिएं। 

Back to top button