तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत, भदोही कार्यकर्ता और समर्थक कर रहें प्रियंका का इंतजार

भदोही। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे की शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनाव 2019 की शुरुवात संगम तट से प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधि विधान से गंगा की आरती और पूजा से आरम्भ कर दी है प्रियंका ने स्टीमर के जरिए प्रयागराज से भदोही जाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2019 : सीट बदलने पर गिरिराज का फूटा गुस्सा 
इसके लिए ज्ञानपुर के बैराखास गांव में रविवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई थी। इसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पहली बार भदोही आने पर स्वागत को लेकर विचार विमर्श किया गया था। जिला उपाध्यक्ष अनुपम आनंद उपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया।
ये भी पढ़ें : कोई कन्फ्यूजन नहीं है, हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं : प्रियंका गांधी 
सीतामढ़ी और रामपुर गंगा घाट पर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। साढ़े 3 बजे प्रियंका गांधी को भदोही पहुंचना था, लेकिन अभी तक प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उनका इंतजार कर रहे है।

Back to top button