तीन अमेरिकी महिलाओं का आरोप, सऊदी राजकुमार ने बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न किया

rape-victim_650x488_61439536325 (1)लॉस एंजेलिस: अमेरिका की तीन महिलाओं ने दावा किया है कि सऊदी के एक राजकुमार ने उन्हें बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले में तीन दिन तक नशीले पदार्थों वाली पार्टी के दौरान बंधक बनाकर रखा और उनका उत्पीड़न किया।

इन अज्ञात महिलाओं ने लॉस एंजेलिस में मजेद अब्दुल अजीज अल सउद (29) के खिलाफ दीवानी मामला दायर किया है। महिला का कहना है कि उन्हें सितंबर के अंत में राजकुमार द्वारा घर की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था।

बीते गुरुवार को दायर इस मामले में आरोप लगाया गया कि राजकुमार ने इन महिलाओं को डराया और उनके साथ यौन व्यवहार किया। जब इनमें से एक महिला ने उसे यह सब रोकने के लिए कहा तो उसने कथित तौर पर कहा, तुम महिला नहीं हो। तुम कोई भी नहीं हो। मैं एक राजकुमार हूं और मैं जो चाहूंगा, वही करूंगा और कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ेगा।

महिलाओं की वकील वैन फ्रिश ने एएफपी को बताया, अल सउद ने अपने कर्मचारियों को हिंसक ढंग से धमकाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने इन मासूम महिलाओं को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया।  यह अपार संपत्ति और ताकत के जरिये कमजोर लोगों का भावनात्मक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने का एक अन्य उदाहरण है। राजकुमार के वकील से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका।

फ्रिश ने कहा कि उसकी मुवक्किलों के कष्ट उस समय खत्म हुए, जब किसी व्यक्ति ने एक महिला की चीखें सुनकर पुलिस को बुला लिया। यह महिला इस मामले से जुड़ी नहीं है और यह उस समय बंगले की दीवार लांघने की कोशिश कर रही थी।

साक्ष्यों के अभाव में लॉस एंजेलिस के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा कि वे इस मामले में अल सउद के खिलाफ बड़े आरोप नहीं लगाएंगे। उस पर दुराचार के आरोप लगाए जा सकते हैं।

फ्रिश ने कहा कि सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजकुमार ने न्यूयॉर्क में रुकने पर भी कई महिलाओं का उत्पीड़न किया। खाड़ी देशों के शाही परिवारों के कई सदस्यों के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में बंगले हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उनमें से किसी ने कानून का उल्लंघन किया है।

एक वीडियो सामने आने के बाद कतर के शाही परिवार के सदस्य- शेख खालिद बिन हमाद अल थानी से सितंबर में बेवर्ली पुलिस थाने में पूछताछ की गई थी। वीडियो में अल थानी की पीले रंग की फरारी बेहद तेज गति से जाती दिख रही है। वह रुकने के संकेतों पर बिना रुके और पैदल यात्रियों के बेहद करीब से होकर गुजर रही है।लॉस एंजेलिस: अमेरिका की तीन महिलाओं ने दावा किया है कि सऊदी के एक राजकुमार ने उन्हें बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले में तीन दिन तक नशीले पदार्थों वाली पार्टी के दौरान बंधक बनाकर रखा और उनका उत्पीड़न किया।

इन अज्ञात महिलाओं ने लॉस एंजेलिस में मजेद अब्दुल अजीज अल सउद (29) के खिलाफ दीवानी मामला दायर किया है। महिला का कहना है कि उन्हें सितंबर के अंत में राजकुमार द्वारा घर की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था।

बीते गुरुवार को दायर इस मामले में आरोप लगाया गया कि राजकुमार ने इन महिलाओं को डराया और उनके साथ यौन व्यवहार किया। जब इनमें से एक महिला ने उसे यह सब रोकने के लिए कहा तो उसने कथित तौर पर कहा, तुम महिला नहीं हो। तुम कोई भी नहीं हो। मैं एक राजकुमार हूं और मैं जो चाहूंगा, वही करूंगा और कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ेगा।

महिलाओं की वकील वैन फ्रिश ने एएफपी को बताया, अल सउद ने अपने कर्मचारियों को हिंसक ढंग से धमकाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने इन मासूम महिलाओं को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया।  यह अपार संपत्ति और ताकत के जरिये कमजोर लोगों का भावनात्मक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने का एक अन्य उदाहरण है। राजकुमार के वकील से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका।

फ्रिश ने कहा कि उसकी मुवक्किलों के कष्ट उस समय खत्म हुए, जब किसी व्यक्ति ने एक महिला की चीखें सुनकर पुलिस को बुला लिया। यह महिला इस मामले से जुड़ी नहीं है और यह उस समय बंगले की दीवार लांघने की कोशिश कर रही थी।

साक्ष्यों के अभाव में लॉस एंजेलिस के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा कि वे इस मामले में अल सउद के खिलाफ बड़े आरोप नहीं लगाएंगे। उस पर दुराचार के आरोप लगाए जा सकते हैं।

फ्रिश ने कहा कि सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजकुमार ने न्यूयॉर्क में रुकने पर भी कई महिलाओं का उत्पीड़न किया। खाड़ी देशों के शाही परिवारों के कई सदस्यों के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में बंगले हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उनमें से किसी ने कानून का उल्लंघन किया है।

एक वीडियो सामने आने के बाद कतर के शाही परिवार के सदस्य- शेख खालिद बिन हमाद अल थानी से सितंबर में बेवर्ली पुलिस थाने में पूछताछ की गई थी। वीडियो में अल थानी की पीले रंग की फरारी बेहद तेज गति से जाती दिख रही है। वह रुकने के संकेतों पर बिना रुके और पैदल यात्रियों के बेहद करीब से होकर गुजर रही है।

 

Back to top button