डू प्लेसिस ने साथी ख़िलाड़ी पर दिया बड़ा बयान, कहा- वो मेरी बहन के साथ…
दक्षिण अफ्रीका के वन-डे के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया। एमजांसी सुपर लीग के एक मैच के दौरान पार्ल रॉक्स के कप्तान डू प्लेसिस की टॉस करने के लिए गए थे। रविवार को बोलैंड पार्क में नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के खिलाफ मैच में टॉस के वक्त जब डू प्लेसिस से टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया। हालांकि बाद में वो बात मजाक में बदल गई।
टॉस हारने के बाद कप्तान डू प्लेसिस ने कहा कि हार्डस विलोजेन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी कल ही मेरी बहन के साथ शादी हुई है और वे दोनों अभी साथ में सो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस एक्टर ने करवाया लिंग परिवर्तन, अब खूबसूरती से ढा रही हैं कहर
One change – Viljoen is not playing today because he’s lying in bed with my sister as they got married yesterday – Faf du Plessis
😂
#MSLT20 #NMBGvPR #PRvNMBG pic.twitter.com/IOlXZEn7nH— FANTASY CRICKET TIPS 🏏 (@FantasyCricTeam) December 8, 2019
35 वर्षीय क्रिकेटर की बहन रेमी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर विलोजेन के साथ शादी कर ली थी।
विलोजेन ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच में शिरकत किया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आलराउंडर विलोजेन फ़िलहाल टी-20 लीग में अधिकतर दिखते हैं और भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें 2020 के लिए पंजाब की टीम ने अपने साथ रखा है।