ट्रंप ने हिलेरी पर बनाई बढ़त, जानें कौन कहां जीता

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ अपने अंतिम दौर पर है। पॉप्युलर वोट्स की गिनती शुरू चुकी है। डेमोक्रेट कैंडिडेट हिलेरी ने वर्मांन्ट, मैसचूसिट्स, न्यू जर्सी, डेलवेयर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (वॉशिंगटन) और मेरीलैंड राज्य में जीत हासिल की है। वहीं, रिपब्लिकन कैंडिडेट डॉनल्ड ट्रंप ने इंडियाना, केंटकी, वेस्ट वर्जिनिया, साउथ कैरलाइना, ओक्लहोमा फैलोरिना, अलबामा, राज्य जीते हैं। ट्रंप 154 जबकि हिलेरी को 109 वोट्स अभी तक मिले हैं।donald-trump-hillary-clinton_650x400_61476938733_11

क्या होते हैं इलेक्टोरल वोट्स                                                                                                                                                                                     

जब अमेरिकी नागरिक आम चुनाव में अपना वोट डालते हैं तो अपनी पसंद के राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट के लिए ऐसा करते हैं। हालांकि, उनके राज्य के इलेक्टर्स की संख्या ज्यादा मायने रखता है। हर राजनीतिक पार्टी चुनाव से पहले सभी राज्यों के लिए क्षमतावान इलेक्टर्स चुनते हैं। इन इलेक्टर्स का वोट इलेक्टोरल वोट्स कहलाता है। सभी 50 राज्यों के इलेक्टर्स मिलकर इलेक्टोरल कॉलिज बनाते हैं, जो राष्ट्रपति का चुनाव रखते हैं। एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 538 इलेक्टोरल वोट्स में 270 की जरूरत होती है।
अधिकतर अमेरिकी राज्यों में अगर किसी प्रत्याशी को जनता का अधिकतर वोट मिलता है तो आम तौर पर उसे पार्टी के इलेक्टर्स के भी सभी वोट मिल जाते हैं। हालांकि, यहीं पर पेच है। सभी राज्यों में इलेक्टर्स की संख्या समान नहीं है। उदाहरण के तौर पर कैलिफॉर्निया में 55 इलेक्टोरल वोट्स जबकि न्यू यॉर्क में इसकी संख्या 28 है।

Back to top button