ट्रंप का बड़ा ऐलान: 7 मुस्लिम देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर लगा बैन!

आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अब पाकिस्तान के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
इस बाबत एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सऊदी अरब को प्रतिबंध वाले सात देशों की सूची में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इन देशों के नागरिकों को कड़ी जांच के बाद ही अमेरिका में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर तनिक भी आशंका हुई कि इन देशों के नागरिक अमेरिका के लिए दिक्कत पैदा करेंगे, तो इनको प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
इसके अतिरिक्त ट्रंप प्रशासन की ओर से अमेरिका में रह रहे मुसलमानों की जानकारी जुटाए जाने की चर्चा पर न्यूयॉर्क में लोग सड़कों पर उतर आए थे। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री मेडीलेन अलब्राइट ने कहा कि अगर अमेरिका में रह रहे मुस्लिमों की जानकारी जुटाई गई, तो मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए वह सबसे पहले खुद की जानकारी पंजीकृत कराएंगी।

वहीं, ट्रंप ने मुसलमानों पर प्रतिबंध को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, बल्कि आतंकवाद का गढ़ बने देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोगों की सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। 

Back to top button