जो सरल वह है तरल, व्यक्ति का जीवन सरल होना चाहिए: सलिल जी महाराज 

लखनऊ। वृन्दावन के विख्यात कथा व्यास डा. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति का जीवन सरल होना चाहिए। भगवान का मिलना उठना कठिन नही जितना सरल होना। जो सरल है वह तरल है।
हर घड़िया आनन्द ही आनन्द है सुनाया तो कथा प्रेमी श्रोता झूमने लगे
नारायण सेवा संस्थान की ओर से तथा श्री श्याम परिवार के सानिध्य में बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को सलिल जी महाराज ने कहा कि भागवत जी कहती है कि धन्य वह नही जिसके पास धन दौलत अधिक हो। धन्य तो वह है जो निर्धन होते हुये ठाकुर का चिन्तन, भक्ति करे। ऐसे भक्तों पर मेरे ठाकुर जी की कृपा सदैव रहती है। सुदामा जी निर्धन जरुर थे लेकिन उनके साथ गोविन्द का नाम हर समय था। सलिल जी महाराज ने एक भजन ‘जिसको जीवन में मिला सत्संग है, उसे हर घड़िया आनन्द ही आनन्द है सुनाया तो कथा प्रेमी श्रोता झूमने लगे।

उन्होंने कहा कि मानव देह चैरासी लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। हमें इसे प्राप्त करके प्रभु को प्रत्येक क्षण स्मरण करते रहना चाहिए। जन्म लेने का लाभ यही है कि अंत में नारायण की स्मृति बनी रहे। यह लाभ जीवन में अभ्यास से होता है। हमें मृत्यृु को याद करते रहना चाहिए। जब तक हम अपने खान, पान एवं व्यवहार पर ध्यान नही देंगे तब तक ह्दय शुद्ध नही होगा। जहां पर ह्दय शुद्ध होता है वही पर प्रभु कृपा करते है।

ये भी पढ़ें :-नवग्रहों के मंत्र जाप में छुपा है जीवन की हर समस्या का समाधान, पढ़ें सरल मंत्र

उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित को मृत्यु का भय था। राजा सब कुछ त्याग कर गंगा तट पर आते है। बड़े बड़े ऋषि मुनि आते है। शूकदेव जी राजा को भागवत सुनाते हैं। राजा या जीव को प्रभु का ध्यान करना चाहिए।
गोमती तट पर कथा श्रवण का लाभ 
गोमती के पावन तट पर कथा श्रवण का लाभ बताते हुये कथा व्यास ने कहा कि कथा जब भी सुने तो तीर्थ पर गंगा, यमुना, नर्मदा या फिर गोमती का पावन तट हो। वहां कथा श्रवण का कई गुना अधिक लाभ होता है। गोमती के इस स्थान पर कथा श्रवण करने का अधिक लाभ एक तो गोमती का किनारा और दूसरा श्याम बाबा का मन्दिर। श्याम बाबा सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।  कथा में मुख्य यजमान सुभाष चन्द्र शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सत्य नारायण गौड़, अनूप शर्मा, राम चन्द्र गोयल, हरीश अग्रवाल और नितिन कुमार गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Back to top button