जीवन में बड़ा महत्व रखता हैं आपका लकी नंबर, ऐसे जानें क्या हैं आपका…

सभी लोग इस बात से परिचित हैं कि अंकों का जीवन में काफी महत्व होता है। रूपये-पैसे की गिनती करनी हो या व्यक्ति के उम्र की गिनती करनी हो सभी के लिए अंकों की ही आवश्यकता पड़ती है। व्यक्ति किस तारीख को जन्म लेता है, उसी के आधार पर उसके व्यक्तित्व का निर्धारण होता है। व्यक्ति के भाग्य का पता लगानें के लिए उसके लकी नंबर का होना बहुत जरुरी है। जिस व्यक्ति को अपना लकी नंबर पता होता है, वह अपने सभी महत्वपूर्ण काम उसी नंबर से जुड़े हुए समय या तारीख को करता है। अंकशास्त्र के आधार पर लकी नंबर के अनुसार वस्तुओं का चयन करना काफी फलदायी और शुभ होता है।

मान लीजिए किसी व्यक्ति का जन्म 26 जून 1982 को हुआ। इस हिसाब से आपका मूल्यांक होगा…तारीख = 26 = 2+6= 8, महीना = 6, सन् = 1982 = 1+9+8+2 = 20… इन तीनों को जोड़ने से (8+6+20), 34 संख्या आई। अब 3+4 को जोड़कर सूक्ष्म संख्या 7 निकाल ली। यानी भाग्यांक 7 हुआ। जो बताये हुए जन्मदिन का लकी नंबर होगा। इसी तरह से आप अपने लकी नंबरों की गणना कर सकते हैं। बात यही ख़त्म नहीं होती है। आगे हम आपको नंबरों से जुडी बहुत ही रोचक बात बतानें वाले हैं। अपने भाग्यांक के अनुसार आप अपने शुभ दिन, शुभ समय के बारे में जानकर अपना भाग्य बदल सकते हैं।

भाग्यांक 1
जिन लोगों का भाग्यांक 1 होता है उनके लिए शुभ दिन रविवार और बृहसप्तिवार होता है। जनवरी, मार्च, मई, जुलाई और अक्टूबर शुभ महिना होता है। 1, 10, 19, 28 शुभ तारीखें होती हैं। आपके लिए शुभ कार्य इन्ही महीनों दिनों और तारीखों को करनी चाहिए।

भाग्यांक 2 और 3
भाग्यांक 2 के लिए शुभ दिन सोमवार और बुधवार होता है, जबकि शुभ महिना फ़रवरी, अप्रैल, अगस्त और नवम्बर होता है। इनके लिए शुभ तारीख 2, 4, 8, 11, 16, 20, 26, 29 और 31 है। वहीँ 3 भाग्यांक वालों के लिए शुभ दिन मंगलवार और शुक्रवार है। मार्च, मई, जुलाई, जून, सितम्बर और दिसंबर महिना इनके लिए शुभ होता है। 3, 6, 9, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 27 और 30 तारीखें इनके लिए शुभ मानी जाती हैं।

भाग्यांक 4 और 5
भाग्यांक 4 के लिए शुभ दिन बुधवार और सोमवार है। अप्रैल, फ़रवरी और अगस्त इनके लिए शुभ महिना है। 2, 4, 8, 13, 16, 20, 22, 26 और 31 इनकी शुभ तारीखें हैं। वहीँ भाग्यांक 5 वालों के लिए शुभ दिन बृहस्तिवार, शनिवार और बुधवार है। मई, जनवरी, मार्च आर जुलाई शुभ महीनें हैं। 5, 10, 14, 19, 23, 25 और 28 शुभ तारीखें हैं।

भाग्यांक 6 और 7
भाग्यांक 6 वालों के लिए शुभ दिन शुकवार और मंगलवार है। जून, सितम्बर और दिस्मबर इनके लिए शुभ महीनें हैं। 6, 9, 15, 18 और 24 इनके लिए शुभ तारीख हैं। वहीँ भाग्यांक 7 वालों के लिए शुभ दिन शनिवार और बृहस्पतिवार है। जुलाई, जनवरी, मार्च और मई शुभ महीनें हैं। इनके लिए शुभ तारीखें 7, 14, 16, 25 और 26 हैं।

भाग्यांक 8 और 9
भाग्यांक 8 वालों के लिए शुभ दिन सोमवार और बुधवार है। जनवरी, अगस्त, फ़रवरी और अप्रैल शुभ महीनें हैं। 4, 8, 16, 17 व 26 इनके लिए शुभ तारीखें हैं। सबसे अंत में भाग्यांक 9 वालों के लिए शुभ दिन मंगलवार और शुक्रवार है। सितम्बर, मार्च और जून शुभ महीनें हैं। 9, 15, 18 और 27 शुभ तारीखें हैं।

Back to top button