‘जाॅली एलएलबी 2’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, लंबी दौड़ की तैयारी

जाॅली एलएलबी 2′ की पहले दिन बढ़िया कमाई हुई है। 2017 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म को एेसी तारीफ नहीं मिली है, जैसी अक्षय कुमार की यह फिल्म हासिल कर रही है। सबसे बड़ी बात यह कि फिल्म की रिपीट वैल्यू है। इसे आसानी से बार-बार देखा जा सकता है।

'जाॅली एलएलबी 2' ने पहले दिन की शानदार कमाई, लंबी दौड़ की तैयारी

शुक्रवार को इसे 13.20 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं। शनिवार और बड़ा होने की उम्मीद है। पहले तीन दिन में यह पचास करोड़ से ज्यादा का धंधा आसानी से कर लेगी। टिकट खिड़की पर इसकी दौड़ लंबी रहने वाली है क्योंकि परिवार इसे देखेंगे और अगले हफ्ते भी यह टिकी रहेगी।

विराट की ख़बरों पर भड़की अनुष्का शर्मा, कहा- चुप हूं, कमजोर नहीं

अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज हुई तीनों फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। ‘जाॅली एलएलबी 2’ भी एेसी कर सकती है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 3000 स्क्रीन्स से ज्यादा जगह मिली है। लागत वसूलने के लिए 85 से 90 करोड़ की ग्राॅस कमाई इसे करना होगी। 95 करोड़ की कमाई के बाद ही इसे हिट करार दिया जा सकता है।

फिल्म कमाल का सटायर है, जिसमें अक्षय ने वकील का रोल किया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया। इसमें अक्षय के साथ हुमा कुरैशी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला फिल्म में अन्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

 

Back to top button