तो इसलिए जापान में जूते चोर को ढूंढ रहे 3000 पुलिसवाले, वजह जानकर हो जाएगे हैरान

आजकल दुनियाभर में पुलिस वालो के साथ-साथ चोरों की हिम्मत भी बहुत बढ़ गयी है। आज कल कई नए-नए तरीकों से तमाम पहरों के बीच से भी चोरी कर लेते है। लेकिन जापान के एक चोर ने एक ऐसी जगह से चोरी कर ली है जिसे शायद किसी चोर ने भी कभी सोचा नहीं होगा। 

दरअसल इस चोर पर चोरी औरबलात्कार का आरोप है। इन आरोपों की सजा के रूप में वो के एक पुलिस थाने लाया गया था। लेकिन वो सोमवार के दिन थाने से एक पुलिस वाले के ही जूते चुरा कर फरार हो गया है। अब इस चोर को ढूंढने के लिए जापान के करीब 3 हजार पुलिसवालों को लगा दिया है। इस चोर का नाम जूनया हिदा बताया जा रहा है। जूनया कई अलग-अलग आरोपों में पिछले दो महीने से वहां की जेल में बंद था। 

भारतीय जो सुनते है उसे ही सच मानते है लेकिन, हिंदी नहीं है हमारी…

3000 पुलिसवाले क्यों? 

एक चोर के पीछे 3000 पुलिस वाले लगाने की वजह यह है कि जापान में क्राइम रेट काफी कम है और छोटी सी आपराधिक घटना होने पर भी पुलिस का बड़ा समूह अपराधी को पकड़ने पहुंच जाता है। और इस बार तो चोर पुलिस थाने से फरार हुआ है जो जापान में बहोत गंभीर अपराध है। इस वजह से जापान सरकार ने 3000 पुलिस वालों को इस चोर के पीछे लगा दिया है। 

Back to top button