जान ले गलत तरीके से पानी पीने से शरीर को होने वाले ये खतरनाक नुकसान…

जल ही जीवन है। सर्दियों के मौसम में शरीर को कम पानी की जरुरत होती है वहीं गर्मियों के मौसम में ज्यादा पानी का सेवन किया जाता है। आपको जानकार हैरान होगी कि पानी पीने के भी नियम होते हैं। अगर आप पानी पीने के नियमों का ख्याल नहीं रखते हैं तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

इस तरह करें पानी का सेवन:

आयुर्वेद के नियमानुसार खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। खाना-खाने के कम से कम आधे से एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। जल्दी पानी पीने से खाना नहीं पचता है।
इसी के साथ आयुर्वेद के नियमों के अनुसार पानी को हमेशा चाय या कॉफी की तरह पीना चाहिए। एक ही सांस में बहुत सारा पानी पीना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। 

अगर आप कुंए या नल का पानी पीते हैं तो वो शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी माना जाता है ना कि फिल्टर किया हुआ पानी। 

तांबे के बर्तन का पानी शरीर के लिए अधिक लाभकारी होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से चेहरे पर निखार आता है।

Back to top button