फिट रहने के लिए कैसे करें एरियल योग

एरियल योग
एरियल योग

एरियल योग के बारे में लोगों की जागरुकता लगातार बढ़ रही है, क्‍योंकि यह बहुत ही इंटरेस्टिंग और फायदेमंद है, इसे कैसे करें और इसके क्‍या फायदे हैं

1 क्या है एरियल योग

एरियल योग को एंटी ग्रैविटी योगा भी कहा जाता है। एरियल योग करने के लिए सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। सिल्क फैब्रिक के जरिये शरीर को जमीन से कई फुट ऊपर बांधा जाता है जिससे शरीर हवा में होता है। हवा में रहते हुए योग करना ही एरियल योग कहलाता है। एरियल योगा में किये जाने वाला हर मूव इंस्ट्रक्टर के निर्देशानुसार होने चाहिए। असल में यह बेहद रिस्की योग होता है। इसमें जरा भी लापरवाही हमें ताउम्र के लिए अपाहिज बना सकती है। यही नहीं यदि बेपरवाही से एरियल योग किया जाए तो हड्डी टूटना, मसल्स में दर्द होना आदि परेशानी भी आ सकती है। बहरहाल एरियल योग वास्तव में योगा और जिम्नैस्टिक, डांस, एक्रोबेट्स आदि का मिलाजुला संस्करण है। 
  • क्या है एरियल योग

    2. कैसे किया जाता है

    जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि एरियल योग में शरीर को सिल्क फैब्रिक से बांधा जाता है। आप एक निश्चित ऊंचाई में बंधे होते हैं। इसमें पोस्चर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। एरियल योग जमीन पर योग करने से बिल्कुल भिन्न है। इसमें सांसों में पकड़ के साथ साथ हाथ और पांव के मूवमेंट पर खास ख्याल रखना होता। एरियल योगा में सामान्यतः किसी प्रकार की भूल की गुंजाइश नहीं छोड़नी चाहिए। चूंकि इसमें आप झूले की तरह झूल रहे होते हैं, सो ज्यादा दबाव टेलबोन पर पड़ता है। अतः इस ओर खास सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। थोड़ी बहुत कोशिश के साथ आप कई किस्म के एरियल योगा करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि झूलते हुए एक्सरसाइज करना किसी चुनौती सरीखा होता है लेकिन एंटीग्रैविटी योगा होने के बावजूद छोटी कोशिश के साथ मस्ती की जा सकती है और बेहतर स्वास्थ्य के मालिक बना जा सकता है।

    कैसे किया जाता है

    3. लाभ

    विशेषज्ञों का दावा है कि एरियल योग के जरिये मसल्स मजबूत बनते हैं। स्पाइनल और कंधे तुलनात्मक रूप से ज्यादा लचीले बनते हैं। यही नहीं एरियल योग के जरिये पीठ या कमर की दर्द से भी आराम मिलता है। एरियल योग करते हुए हम टेंशन मुक्त भी होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने के जरूरी है। यही नहीं एरियल योग करते हुए हम नित्य सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होते हैं साथ ही एंडोर्फिन का स्तर भी बढ़ता है जो कि तनाव और अवसाद कम करने के लिए जिम्मेदार तत्व है। इतना ही नहीं एरियल योग के जरिये कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जाता है। साथ ही एरियल योग के दौरान शरीर में आक्सीजन और रक्त संचार बेहतर तरीके से संभव हो पाता है। एरियल योगा अन्य तमाम योगा की तरह शरीर का मन से रिश्ता व्याप्त करता है। अतः यदि आपका मन और तन आपस में मेल न खा रहे हों तो एरियल योग की शरण में जाएं। यकीन मानें जो बदलाव आपने अपने सामान्य जीवनशैली में महसूस नहीं किये होंगे, वही सब एरियल योगा के जरिये देखने को मिल सकते हैं।

    लाभ

    4 वजन कम करता है

    चूंकि एरियल योगा किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि क्या इससे वजन घट सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एरियल योग से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन इसमें कुछ बुनियादी चीजों का जानना आवश्यक है। हवा में झूलते हुए अपने मसल्स को सक्रिय रखना होता है ताकि इतनी एक्सरसाइज हो सके जो कि वजन घटाने के लिए काफी हों। ऐसा करने से शरीर टोन-अप होता है और वसा में गिरावट आती है। इसमें आप अपने चुनिंदा पोज़ भी ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि किसी इंस्ट्रक्टर से सलाह लेने के बाद ही ऐसा करें। आप जितना ज्यादा एरियल योग उतने ही वजन घटने की संभावना बढ़ेगी।

    वजन कम करता है

    5. कौन करे

    हालांकि एरियल योगा कोई भी कर सकता है जो इसके प्रेति जरा भी प्रेम भाव रखते हैं। लेकिन बावजूद इसके कुछ लोगों के लिए एरियल योगा वर्जित होता है। मसलन गर्भवती महिलाओं के लिए एरियल योगा लाभकर नहीं है। इसके अलावा जिन लोगों की आंखों की सर्जरी हुई हो वे भी इससे दूरी बनाएं रखें और वर्टिगो यानी सिर चकराने वाले मरीज भी इससे दूर रहें।

    कौन करे
Back to top button